March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में 1 से 10 मई तक चलेगा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता, मुस्लिम समाज को मिलेगा सही जानकारी का संदेश

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वक्फ सुधार अधिनियम पर जनजागरण अभियान की शुरुआत 1 मई से छत्तीसगढ़ में हो रही है, जो 10 मई 2025 तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में संवाद, सम्मेलनों और संपर्क अभियानों की श्रृंखला चलाई जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर स्थित एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वक्फ (संशोधन) कानून और मुसलमान वक्फ (निरसन) कानून की वास्तविक जानकारी आम लोगों तक पहुँचाना है, जिसे लेकर कांग्रेस ने वर्षों तक भ्रम फैलाया है।

केंद्रीय मंत्री की भागीदारी:
केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह इस जनजागरण अभियान में शामिल होंगे। वे रायपुर प्रवास के दौरान विभिन्न जनसमुदायों से संवाद, प्रेस वार्ता और विशेष बैठकों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि समाजिक न्याय और पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध है।

प्रमुख कार्यक्रम:

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस: डॉ. सिंह वक्फ कानून में संशोधनों के लाभ, कांग्रेस के काल में हुए दुरुपयोग और भाजपा के सुधारवादी दृष्टिकोण पर खुलकर मीडिया से संवाद करेंगे।
  • संवाद सम्मेलन: मुस्लिम समाज, अन्य धार्मिक समुदायों, बुद्धिजीवियों, महिला कार्यकर्ताओं, कलाकारों, शिक्षाविदों, वकीलों, और सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तित्वों के साथ संवाद किया जाएगा।
  • महिला संवाद: महिला मोर्चा के सहयोग से महिला केंद्रित संवाद होगा, जिसमें वक्फ संशोधन को महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया जाएगा।
  • धार्मिक संवाद: इमामों और उलेमाओं के साथ बैठकें कर धार्मिक स्वतंत्रता व सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में चर्चा की जाएगी।
  • ईसाई सद्भाव बैठकें: ईसाई समुदाय के साथ सौहार्द्र बढ़ाने हेतु विशेष बैठकें होंगी।
  • जनजातीय संवाद: अनुसूचित जनजातियों के नेताओं, सरपंचों, पुजारियों और पेसा अधिकारियों से संवाद कर यह स्पष्ट किया जाएगा कि वक्फ संपत्तियों के अवैध अतिक्रमण से आदिवासी अधिकारों की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता है।

“उम्मीद पर चर्चा” – मुस्लिम समाज से सीधा संवाद:
इस विशेष पहल के तहत स्थानीय मुस्लिम नागरिकों से अनौपचारिक बातचीत कर नए कानून की सच्चाई साझा की जाएगी, जिससे वर्षों से फैले भ्रम को दूर किया जा सके।

भाजपा का आरोप कांग्रेस पर:
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ संपत्तियों को एक वर्ग विशेष के चंद लोगों के हाथों में सौंप कर उनके दुरुपयोग को बढ़ावा दिया, जिससे मुस्लिम समाज को ही सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
भाजपा पारदर्शी प्रशासन और सबका साथ-सबका विकास के तहत यह सुनिश्चित करेगी कि वक्फ की संपत्तियाँ सही हाथों में रहें और उसका लाभ सभी को मिले।

उपस्थित गणमान्य:
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पाण्डेय उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.