March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“लेमरू पुलिस की बड़ी सफलता: 9 माह से लापता युवती को महाराष्ट्र से खोजकर परिजनों से मिलाया”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,***/ 28 अप्रैल 2025 — थाना लेमरू पुलिस ने 9 माह से लापता युवती को महाराष्ट्र के पुणे जिले से खोज निकालने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। युवती को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। इस कार्यवाही के पीछे पुलिस की सतत मेहनत और साइबर सेल कोरबा की तकनीकी सहायता रही।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
थाना लेमरू अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकरमना के कुंदरी चिंगार निवासी फरियादी फते सिंह पोर्ते ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी, 9 माह पूर्व कार्य के सिलसिले में रायपुर गई थी। जुलाई-अगस्त 2024 से परिजनों का युवती से संपर्क टूट गया था और उसके बाद से कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

परिवार की चिंता और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना लेमरू में गुम इंसान क्रमांक 01/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मोबाइल नंबर के तकनीकी विश्लेषण तथा साइबर सेल कोरबा के सहयोग से युवती की संभावित लोकेशन ट्रेस की।

बरामदगी और कार्यवाही:
साइबर विश्लेषण के आधार पर पता चला कि युवती महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के हिंजवड़ी थाना क्षेत्र में है। थाना प्रभारी लेमरू के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने महाराष्ट्र जाकर कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद किया। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का सतत प्रयास:
इस संपूर्ण अभियान में लेमरू पुलिस की संवेदनशीलता, सतर्कता और तकनीकी दक्षता की सराहना की जा रही है। युवती की सकुशल वापसी से परिजन बेहद भावुक और आभारी हैं। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.