May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*किसी भी विषय में कुछ भी बोल देना जो छप जाए और बिक जाए यह कांग्रेस का शॉर्टकट तरीका है – अजय चंद्राकर*

*राष्ट्रीय विषय में भारत के खिलाफ टिप्पणी करना यह किसी भी भारतीय के लिए अच्छा नहीं है – अजय चंद्राकर*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि यदि भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करता है तो उसे हार का सामना करना पड़ेगा। पोस्ट के अनुसार, “जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार भारत को पाकिस्तान के साथ-साथ चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार तय है और बाद में परंपरागत रूप से बोल रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है, यह परंपरा कांग्रेसियों में शुरू से है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज को इस विषय में बोलने के स्थान पर यह बताना चाहिए कि कांग्रेस शासनकाल में कुनकुरी समेत जशपुर में कितनी ऐसी संस्थाएं कार्यरत रही और उनकी फॉरेन फंडिंग किन-किन कामों के लिए होता रहा। श्री चंद्राकर ने कहा कि राष्ट्रीय विषय में भारत के खिलाफ टिप्पणी करना यह किसी भी भारतीय के लिए अच्छा नहीं है। देश की रक्षा एजेंसी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, सेना के अध्यक्ष सभी लोग इन विषयों को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कोई भी कार्य न करें, ऐसी बात हमें नहीं बोलना चाहिए जिससे इस संवेदनशील विषय पर कोई प्रभाव पड़ता है। कांग्रेस के लोग अगर देश का साथ नहीं दे सकते तो उन्हें अपना मुंह बंद रखना चाहिए। कांग्रेस का जो हश्र है ऐसे ही नीति विहीनता और बेलगाम जुबानी जमा खर्च के कारण है। किसी भी विषय में कुछ भी बोल देना जो छप जाए और बिक जाए यह कांग्रेस का शॉर्टकट तरीका है। इसलिए जनता से कांग्रेस का कोई सीधा-सीधा संबंध बन नहीं पा रहा है और लगातार विपक्ष में इसी वजह से बैठ रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.