August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पहलगांव की घटना के विरोध में हिंदू महापंचायत: कोरबा में बढ़ती रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ कोरबाविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, कोरबा नगर द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक पहलगांव में हाल ही में हुई हृदयविदारक एवं चिंताजनक घटना के विरोध में बुलाई गई है, जिसने हिंदू समाज को गहरे आघात और चिंता में डाल दिया है।

बैठक का आयोजन दिनांक 27 अप्रैल 2025 (रविवार) को शाम 5 बजे पाटीदार भवन, टीपी नगर, कोरबा में किया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का कहना है कि यदि हम मान भी लें कि भारतीय मुसलमान इस घटना में शामिल नहीं हैं, तब भी कोरबा जिले में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की लगातार बढ़ती मौजूदगी स्थानीय मुस्लिम समाज और कुछ वोटर वर्ग के सहयोग से चिंता का गंभीर विषय बन चुकी है।

इसी विषय को लेकर “हिंदू महापंचायत” का आयोजन किया गया है। बैठक में महिला और पुरुष दोनों की उपस्थिति अपेक्षित है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिंदू समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करने की अपील की है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा नगर ने इस बैठक में भाग लेने हेतु सभी जागरूक नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।

🚩 जय श्री राम 🚩

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.