August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष नागरिकों की मौत से आहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, कोरबा ने आज ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर एकत्र होकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पाकिस्तान और आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। पूरा माहौल ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान जी
  • जिला अध्यक्ष ताज सिद्दीकी जी
  • जिला महामंत्री सनी सिंह जी
  • भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा जी
  • मंडल कोषाध्यक्ष राकेश नागरवाल जी
  • पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरा सिंह जी
  • वरिष्ठ नेता सुखदीप सिंह संधू जी
  • युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी प्रीति स्वर्णकार जी
  • अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फिरोज खान जी
  • शत्रुघ्न जी, चंद्रहास सिंह जी, मंडल महामंत्री असलम खान जी सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वक्ताओं ने क्या कहा:
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए केंद्र सरकार के कठोर कदमों का समर्थन किया।

सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आतंकवाद के खिलाफ जनजागरूकता फैलाएंगे और शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.