March 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह: 1500 से अधिक लोगों को किया जागरूक, अग्नि सुरक्षा संस्कृति को मिली नई धार

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), जो वेदांता समूह का एक प्रमुख अंग है, ने ‘यूनाइट टू इग्नाइट – ए फायर सेफ इंडिया’ थीम के अंतर्गत राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन करते हुए अग्नि सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल संयंत्र के भीतर बल्कि आसपास के समुदायों में भी सुरक्षा के प्रति सतर्कता और सजगता को बढ़ावा देना था।

14 अप्रैल से शुरू हुए सप्ताह भर के कार्यक्रम में कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों सहित 1500 से अधिक लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। आयोजन में क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से रचनात्मक तरीके से जनजागरूकता फैलाई गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक, सुरक्षा प्रदर्शनियां और प्रशिक्षण सत्रों ने सहभागियों को वास्तविक परिस्थितियों से निपटने की समझ दी।

बालको के विभिन्न विभागों की टीमों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के बेहतर पालन और जागरूकता के लिए सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड जैसे क्षेत्रीय उद्योगों की भागीदारी ने समन्वित सुरक्षा दृष्टिकोण को और भी सुदृढ़ किया।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा, “अग्नि सुरक्षा हमारी परिचालन नीति का आधार है। हमारी प्राथमिकता एक सुदृढ़ और उत्तरदायी प्रणाली विकसित करना है जो हमारे कर्मचारियों और समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे।”

आईओसीएल के प्रचालन प्रबंधक श्री पैगम्बर सिंह ने बालको के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “आपातकालीन तैयारियों में बालको की सजगता, प्रशिक्षण और ढांचे में किया गया निवेश उदाहरण देने योग्य है।”

बालको की फायर एंड सेफ्टी टीम ने पिछले वर्ष 290 से अधिक आपातकालीन स्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला और 5000 से अधिक लोगों को अग्निशमन, CPR और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की ट्रेनिंग दी। संयंत्र और बाहरी क्षेत्रों में 70 से अधिक मॉक ड्रिल आयोजित कर तत्परता और प्रभावी प्रतिक्रिया की क्षमता को मजबूत किया गया।

बालको अस्पताल में स्प्रिंकलर सिस्टम और अत्याधुनिक अग्नि अलार्म प्रणाली के उपयोग ने संयंत्र के अग्नि सुरक्षा ढांचे को और भी मजबूत किया है।

इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बालको के अग्निशमन विभाग को ग्रो केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा मेटल एवं पावर डिवीजन श्रेणी में प्लैटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया दक्षता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.