महापौर संजू देवी राजपूत का पाली मंडल दौरा: बाबा साहब अम्बेडकर सम्मान समारोह हेतु समाज प्रमुखों को सौंपा सम्मान निमंत्रण



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा/पाली ****/ – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 27 अप्रैल 2025 को कोरबा जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान में एक जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बाबा साहब द्वारा किए गए महान कार्यों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक न्याय के प्रति उनके संघर्ष को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर संविधान को लेकर समाज में फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने और आम नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

पाली मंडल के प्रमुखों से भेंट कर आमंत्रण देने पहुंची महापौर संजू देवी राजपूत
इसी क्रम में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पाली मंडल के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के प्रमुख सामाजिक प्रतिनिधियों से भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण दिया।
महापौर ने सभी से आग्रह किया कि वे 27 अप्रैल को आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर बाबा साहब के विचारों को सम्मान प्रदान करें और आयोजन को सफल बनाएं।

महापौर ने जिला पंचायत सभापति एवं नपं अध्यक्ष से की विशेष भेंट
अपने दौरे के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर और पाली नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल से उनके निवास पर भेंट कर उन्हें भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा। इस दौरान सामाजिक समरसता और बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

उपस्थित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, कोरबा), अजय जायसवाल (जिला मंत्री एवं अध्यक्ष, नपं पाली), माया रूपेश कंवर (सभापति, जिला पंचायत), दीपक शर्मा (भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी), रामविलास जायसवाल (पूर्व पार्षद), तारकेश्वर पटवा (भाजयुमो मंडल महामंत्री), रमाशंकर जायसवाल, दीपक यादव, मनोज सिंह राजपूत, घनश्याम पटेल, कामता जायसवाल, टूम पाल अहीर सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता।
समारोह का महत्व
यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, संविधान के मूल मूल्यों की पुनः प्रतिष्ठा, और बाबा साहब के विचारों के प्रचार-प्रसार की एक सशक्त पहल है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह प्रयास समाज के हर वर्ग में सकारात्मक चेतना और एकता का संदेश देने का कार्य करेगा।

