March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वदेशी सशक्तिकरण की ओर कदम: रायपुर में खादी भंडारों का निरीक्षण, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर”

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर *****/ खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने रायपुर के शास्त्री बाजार स्थित खादी वस्त्र बिक्री भंडार एवं गांधी भवन स्थित खादी एम्पोरियम का निरीक्षण किया। यह दौरा आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने और खादी वस्त्रों की गुणवत्ता, ग्राहक संतुष्टि एवं विक्रय व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री पांडेय ने विभिन्न दस्तावेजों जैसे स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रसीद, ग्राहक फीडबैक रजिस्टर आदि का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विक्रय केंद्र में उपलब्ध खादी वस्त्रों की गुणवत्ता, डिजाइनों की विविधता एवं स्वदेशी उत्पादों की उपस्थिति की प्रशंसा की।

श्री पांडेय ने केंद्र प्रबंधकों एवं कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने, ग्राहकों से संवाद को सशक्त करने, तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को व्यापक स्तर पर पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि,

खादी केवल वस्त्र नहीं, यह भारत के स्वाभिमान, स्वावलंबन और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।”

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि वे ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि के लिए लगातार प्रयासरत हैं। श्री पांडेय ने निरीक्षण के उपरांत व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ सुधारात्मक सुझाव भी दिए, जिससे यह पहल और अधिक प्रभावी बन सके।

खादी बिक्री भंडारों की यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को सुदृढ़ करती है, और विभाग ने इसे भविष्य में और अधिक सशक्त रूप देने का आश्वासन दिया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.