March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

इन्मोसा दीपका एरिया में नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न, सरोज साहू बने अध्यक्ष

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/। एसईसीएल दीपका एरिया में इन्मोसा (इंडियन माइनिंग एंड ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन) के नए पदाधिकारियों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में सरोज साहू को अध्यक्ष और कार्तिक राम को सचिव चुना गया है।

इसके अलावा, संजय कुमार को परियोजना अध्यक्ष और अमरकांत को परियोजना सचिव बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया में एसईसीएल दीपका एरिया के सभी माइनिंग पर्यवेक्षकों ने भाग लिया और नए नेतृत्व का समर्थन किया।

संरक्षकों ने दी शुभकामनाएं, हरसंभव सहयोग का आश्वासन

चुनाव के दौरान इन्मोसा दीपका के संरक्षक एवं पूर्व जेबीसीसीआई सदस्य लक्ष्मण चंद्रा, अनिल प्रसाद, आलोक शर्मा और नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर एसईसीएल जोनल इन्मोसा के अध्यक्ष और सचिव ने दीपका माइनिंग स्टाफ एसोसिएशन को हर प्रकार की माइनिंग स्टाफ से जुड़ी समस्याओं के समाधान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.