February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली रोड स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दीपका (कोरबा)। नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर पाली रोड स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त शराब दुकान नगर के मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजार के पास स्थित है, जिससे यातायात पर भारी दबाव पड़ता है। यहां आम नागरिकों का आवागमन अधिक रहता है, और शराब दुकान के कारण स्थानीय लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

इस समस्या को देखते हुए, नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस शराब दुकान को पाली रोड मुख्य मार्ग से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.