March 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर विश्वविद्यालय की टीम रवाना

मेरठ में होगा दमखम का प्रदर्शन, कोरबा के 10 खिलाड़ी भी आजमाएंगे अपनी प्रतिभा

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ कोरबा, : स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में 20 से 24 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की 16 सदस्यीय टीम रवाना हो गई।

टीम की रवानगी से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैकसूट किट और आवश्यक खेल सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी खिलाड़ियों का चयन डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर में हुई इंटर कॉलेज किकबॉक्सिंग स्पर्धा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

टीम के साथ प्रशिक्षक और प्रबंधक भी हुए रवाना

टीम कोच प्रभात साहू, रघुनाथ नायक और मैनेजर कुसुम के नेतृत्व में खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि टीम में विभिन्न महाविद्यालयों के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं, जो प्वाइंट फाइटिंग और लो किक इवेंट में भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदिवान ने बताया कि प्रतियोगिता वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तकनीकी मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। पूरे टूर्नामेंट को ग्लोबल स्पोर्ट्स डेटा तकनीक के माध्यम से डिजिटल रूप से संचालित किया जाएगा

कोरबा के ये खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

कोरबा जिले की सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी से प्रशिक्षित 10 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

  • शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा: लोकिता चौहान, जगदीश यादव, तुषार सिंह ठाकुर, अभिषेक रजक, पुष्पराज
  • कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा: घनश्याम जायसवाल, हुफैजा फातिमा
  • मार्डन एमसीएमआईटी कॉलेज: सोमेश साहू
  • डी.पी. विप्र महाविद्यालय: नकुल साहू
  • बिलासा महाविद्यालय: अनुश्री साहू

इनके अलावा अन्य कॉलेजों से भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

खिलाड़ियों को खेलप्रेमियों और वरिष्ठों ने दी शुभकामनाएं

टीम की रवानगी से पहले छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री छगन मुंदड़ा, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, डी.पी. विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य अनुभाई सोनी, क्रीड़ा अधिकारी आलोक शर्मा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, क्रीड़ा अधिकारी और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ में किकबॉक्सिंग को मिलेगा नया आयाम

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राज्य में किकबॉक्सिंग खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी माहौल मिलने से राज्य में इस खेल की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं, उम्मीद है कि वे इस प्रतियोगिता में अपने दमदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.