July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारियों का तबादला

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने पुलिस महकमे में अनुशासन और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 9 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 16 अधिकारियों का तबादला किया है। लंबे समय बाद हुए इस फेरबदल में थानेदारों के प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार:

  • कोतवाली थाना प्रभारी मोती पटेल को सिविल लाइन भेजा गया।
  • कटघोरा थानेदार धर्म तिवारी को कोतवाली का जिम्मा सौंपा गया।
  • रूपक शर्मा को कुसमुंडा से बालको स्थानांतरित किया गया।
  • अभिनवकान्त सिंह को बालको से दीपका भेजा गया।
  • सिविल लाइन प्रभारी प्रमोद डडसेना को दर्री का कार्यभार दिया गया।
  • प्रेमचन्द साहू को दीपका से कुसमुंडा भेजा गया।
  • तेज यादव को बांकीमोंगरा से यातायात विभाग में स्थानांतरित किया गया।
  • युवराज तिवारी को उरगा से कटघोरा भेजा गया।
  • ललित कुमार चन्द्रा को रक्षित केंद्र से हरदीबाजार थाना का प्रभार दिया गया।

इस प्रशासनिक बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.