March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण एवं मार्गदर्शन में 1 जनवरी से 4 जनवरी 2025 तक कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में गायत्री प्रज्ञापीठ कुसमुंडा कोरबा में संपन्न होने वाले शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ की तैयारी द्रुत गति से चल रही है। यज्ञ की सफलता हेतु प्रतिदिन कार्यकरताओ की विचार गोष्टी हो रही है।
इसी क्रम में गत दिवस अपरान्ह 4 बजे कार्यकर्ताओं की गोष्ठी संपन्न हुई जिसमें शेष कार्यो को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिये वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा उचित मार्गदर्शन दे उत्साहवर्धन किया गया।
इस आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिये कोरबा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गायत्री परिवार के लोग जुटे हुए हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.