February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा राहुल ****/   केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का आज बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन धरा दंतेवाड़ा में आगमन हुआ | केंद्रीय मंत्री अपने एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंची है एवं आज रात्रि विश्राम के पश्चात वो बीजापुर के लिये तय कार्यक्रम अनुसार प्रस्थान करेंगी |

भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया | केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से रूबरू होकर केंद्र सरकार की योजनाओ के क्रियान्यवान को लेकर चर्चा किया | केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों एवं केंद्र सरकार के महत्वकांछी योजनाओ के क्रियान्यवान की समीक्षा की व् प्रशाशनिक अधिकारियों का बैठक लिया | विधायक चैतराम अटामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल को 500 बिस्तर सर्व सुविधायुक्त अस्पताल किये जाने एवं अपोलो अस्पताल बचेली में विभिन्न चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा | इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.