बांकी मोंगरा हनुमान चौक में श्रद्धा पूर्वक भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया







त्रिनेत्र टइम्स (कोरबा-बांकी मोंगरा) ****/ भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल में बांकी मोंगरा हनुमान चौक में श्रद्धा पूर्वक भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल,डॉक्टर जेपी चंद्रा,ओम प्रकाश अग्रवाल,अजीत कैवर्त,भागवत विश्वकर्मा,बांकी मोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष शैल राठौर,उपाध्यक्ष कमला देवी बरेठ,सतीश झा,युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी ने आगंतुकों को अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनके दृष्टिकोण से परिचित कराया। मौके पर अजीत कैवर्त ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन में सादगी, समर्पण और राष्ट्रीय सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके नेतृत्व में देश ने प्रगति और विकास के नए आयाम को देखा। इस अवसर प्रदेश युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष विकास झा ने भी अपने विचार को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अश्वनी साहू ने किया। मौके पर नगर पालिका सदस्य लखपत शर्मा,मंडल महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान प्रसाद पांडे,लक्ष्मी अग्रवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री बबलू डाहरिया,लक्ष्मी देवांगन, प्रभादेवी चौहान,सुधार साय चौहान,शिव पाल दास,करन दास,मनरखन यादव,हरी साहू,संतोष राठौर,शालिक राम दूबे, दिलीप दास,कमल सिंह,कन्हया यादव,राम कुमार यादव,सुन्दर बंजारे, पुस्पेंद्र साहू,जीवन कुमार,विजय अग्रवाल,श्रवण यादव,विशेष अग्रवाल,लकी खुट्टे,चेतन कर्ष,राम दयाल साहू,विरेंद्र सिरिवास,प्रणय मिश्रा,सुभाष यादव,जीरबोधन कवर, धीरेन्द्र मानिकपुरी,रीतेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,इनायत तुला,हबीब उल्ला,शिला महंत,अनिता राजपुत, गौरी कैवर्त,असा कैवर्ट,कविता यादव, शारदा यादव,रोहनी कश्यप,जोती गायत्री महंत,अस्वनी मिश्रा,विकेश झा,समेत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवम छेत्र कई लोग थे।





