June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ छत्तीसगढ सरकार गठन के एक वर्ष के उपलक्ष्य में सभी गौ-शाला को छत्तीसगढ राज्य गौ-सेवा अयोग से जारी आदेश के तहत श्रीअग्रसेन गौ-सेवा समिति कनवेरी में भव्य रूप से गौ-पूजन उत्सव का अयोजन किया गया।
गौ-पूजन उत्सव कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन व गौ-माता के पूजा एवं अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रीअग्रसेन गौ-सेवा समिति के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल के द्वारा उपस्थित सभी को श्रीअग्रसेन गौ-शाला के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि “छत्तीसगढ सरकार गठन के एक वर्ष के उपलक्ष्य में गौ-सेवा आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में गौ-पूजन उत्सव मनाया जा रहा है। हमारे द्वारा गौ-माता की सेवा का कार्य किया जाता है। इस अवसर पर ग्राम कनेवरी सरपंच ओम शंकर कंवर ने अपने उदबोधन में कहा कि आज बडा हर्ष का विषय है कि कनेवरी गौशाला में गौ-पूजन उत्सव मनाया जा रहा है मै भी समय निकाल का आया और गौ-माता का पूजन किया हूं। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय के उपसंचालक डा. एस.पी. सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि मै विगत पांच वर्ष से इस गौ-शाला में आ रहा है हर बार मुझे कुछ नया देखने को मिलता है। यहां गौ-सेवा के भाव से गौ-सेवा की जाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छेदीलाल अग्रवाल ने अपने उदबोधन में कहा कि मुझे यहां आकर सुखद अनुभव हुआ है, यहां नई योजनाओं को पर भी कार्य किया जा रहा है, हमें प्रयास करना चाहिए कि गौ-सेवा के साथ-साथ गौ-शाला कि खुद की आय भी हो। गौ सेवा के साथ-साथ गौपालन पर भी विचार किया जाना चाहिए।
मंचीय कार्यक्रम के साथ-साथ गौ-सेवा के कार्य करने वाले सम्मान भी श्रीअग्रसेन गौ-सेवा समिति के द्वारा किया गया। जिसमें संतोष कुमार, नोहर लाल, बंदे यादव, फिरत राम कलेशसिंह, जनसिंह, समारू सिंह जनकराम, आंनद राम, बंशीदास का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित गौशाला में चिकित्सा शिविर का अयोजन भी किया गया। जिसमें डा. एस.पी. सिंह, डा. मयक गोस्वामी, डा. आर.के. अग्रवाल, डॉ. हितेंद्र सोनी आदि उपस्थित थे। इसके साथ ही गौ उत्पाद की उपयोगिता एवं महत्व हेतु जागरूकता अभियान के तहत गौ उत्पादक व गौमाता के महत्व को बताया व जानकारी दी गई श्रीअग्रसेन गौ सेवा समिति के आय हुये अतिथियों का आम जनों के द्वारा वृक्षरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर श्रीअग्रसेन गौ सेवा समिति के पदाधिकारीगण पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद केडिया, शंकर लाल अग्रवाल, मुकेश बरेलिया, इंदर अग्रवाल, राजकुमार मोदी, गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश बसावतिया, अंकित केडिया, आशीष केडिया, सुनील जैन, कीर्ति अग्रवाल, विनय पलेरिया सहित अग्रबन्धु, अग्र महिलाऐं व ग्रामीण उपस्थित थे। उक्त समस्त जानकारी अनिल अग्रवाल मिडिया प्रभारी अग्रवाल सभा कोरबा ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.