July 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कांग्रेस द्वारा देश के गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर और संविधान पर दिए गए बयान को लेकर एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया, जिससे भाजपा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने इस मुद्दे पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कांग्रेस की इस घटिया हरकत की कड़ी निंदा की। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिले में BJYM ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पंकज सोनी के नेतृत्व में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया।

 

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के इस आरोपित कृत्य को लोकतंत्र के खिलाफ और झूठे प्रचार का हिस्सा बताया। वे मानते हैं कि कांग्रेस इस प्रकार के षड्यंत्रों के माध्यम से राजनीति कर रही है, जिससे केवल समाज में भ्रम और नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी कांग्रेस के इस कृत्य का विरोध करते रहे और भाजपा के पक्ष में समर्थन जताते रहे।

 

इस पूरे घटनाक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस की घटिया रणनीति के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और एकजुट होकर इस गलतफहमी को दूर करने का संकल्प लिया। जिसमें मुख्य रूप से अजय विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष पंकजसोनी, राजेश राठौर मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, स्वाति कश्यप, पुष्प कला, राजेश सोनी, गुलजार सिंह, रितेश साहू, नारायण दास, राकेश वर्मा, गोप लाल, राकेश वर्मा, हर राम साहू, रंजू यादव, सुभाष राठौड़, दीनदयाल पटेल, राहुल शुक्ला, पिंकू रजन, असलम खान, सुरेश चंद्र,  बड़ी संख्या में कर्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.